चित्रकूट, सितम्बर 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ऊंचाडीह गांव के मजरा पयासी पुरवा में प्रभावितों के बीच पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने एसडीएम से फोन पर धौंस भरे शब्दों में बात की। कहा कि एसडीएम साहब पार्टी मत बनिए। तुमको 50 बार बोल चुका, यह तीसरी हरकत है। यहां गांव क्यों नहीं आए हो और तुम्हारा लेखपाल भी नहीं आया। यह भी पढ़ें- मैं जिस दिन घेराव पर बैठ जाऊंगा, पानी पीते फिरोगे, पूर्व विधायक ने फोन पर SDM को सुनाई खरी-खोटीपूर्व विधायक का वीडियो वायरल एसडीएम से धौंस भरे शब्दों में बातचीत करते हुए पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। बताते हैं कि पूर्व विधा...