चित्रकूट, अगस्त 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश के चलते खेतों और खुली जगहों पर कीचड़ का अंबार है। जिसके चलते आवारा पशु सड़कों में नजर आ रहे है। ज्यादातर इनका जमावड़ा मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे पर रहता है। अक्सर रात के समय सड़कों में बैठे आवारा पशुओं से वाहन सवार लोग टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।आवारा पशुओं का ज्यादातर झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में कपसेठी, अमानपुर, कालूपुर, भौंरी, बांधी, देउंधा आदि के पास रहता है। इसी तरह कर्वी राजापुर मार्ग में लोढ़वारा, चकौंध, अशोह आदि के पास सड़क पर आवारा पशु रात के समय बैठे नजर आते है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर आवारा पशुओं ने छह माह में छीनी 23 जिंदगियां खास बात यह है कि रात के समय वाहन चालकों को सड़कों में मौजूद पशु दूर से नजर नहीं आते। जिसकी वजह से वाहन सवार...