चित्रकूट, अगस्त 13 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। कस्बे के महावीर नगर निवासी मीडियाकर्मी जूड मार्टिन पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले अमन मिश्रा ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मीडियाकर्मी के हाथ, पीठ व पेट में अंदरुनी चोटें आई है। थाने में तहरीर देकर बताया कि अमन मिश्रा घर के बाहर मौजूद लोगों से गालीगलौज कर रहा था। आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला तो उस पर हमला कर दिया। उसके साथ डंडे से मारपीट की। उसने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि हमलावर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...