Chitrakoot News: मिट्टी खुदाई के दौरान टीला धंसा, चाची-भतीजी मलबे में दबी
चित्रकूट, अक्टूबर 8 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। थाना क्षेत्र के कहेटामाफी में गुरुवार को सुबह मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंसने से चाची-भतीजी दब गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनो को मलबे से बाहर निकाला। दोनो को सीएचसी लाया गया। जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कहेटामाफी निवासी पूर्व प्रधान रामकिशोर की बेटी व छोटे भाई की पत्नी गुरुवार को सुबह घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने मंदाकिनी नदी पर बने पुल के पास गई थी। दोनो लोग टीले से मिट्टी खोदकर निकालने लगी। यहीं से गांव के ज्यादातर लोग मिट्टी ले जाते है। जिससे टीले के नीचे काफी गहरा गड्ढा हो गया था। अचानक टीला भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दोनो दब गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और दोनो को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.