चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मौसम बदलाव के साथ लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है। रोजाना बुखार से लोगों की मौतें हो रही है। रैपुरा थाना क्षेत्र कौबरा निवासी रामकल्याण ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी ज्ञानमती ने बालक को जन्म दिया था। बच्चे को तेज बुखार होने पर शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह राजापुर क्षेत्र के निवासी 72 वर्षीय जगतनारायण चतुर्वेदी को बुखार व श्वांस की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...