Chitrakoot News: मासूम की शौचालय के अर्धनिर्मित गड्ढे में गिरने से मौत
चित्रकूट, अगस्त 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा कालोनी निवासी अरुण कोल का डेढ़ वर्षीय बेटा शिवांश गुरुवार की शाम करीब छह बजे घर में खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते वह घर के पीछे की तरफ पहुंच गया। यहां शौचालय के निर्माणाधीन करीब चार फीट गड्ढे में शिवांश गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने से शिवांश की डूबकर मौत हो गई। उस दौरान घर पर शिवांश की मां सुमन देवी व दादी थी। बाबा व पिता मजदूरी करने चले गए थे। काफी देर बाद जब सुमन ने बेटे को गड्ढे में गिरा देखा तो बाहर निकाला और आनन-फानन बरगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Meerut News: सिवालखास में खुले मैनहोल में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत जहां डाक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिवांश दो बहनों में अकेला भाई था। मौत से परिजनों में कोहराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.