Chitrakoot News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में चार लोगों को तीन साल की सजा
चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट गीता सिंह की अदालत ने जाति सूचक शब्दों का प्रय़ोग करते हुए गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी चार लोगों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 16 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अभियोजन अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि बीते 10 नवंबर 2016 को मऊ थाना क्षेत्र के करही की रहने वाली निर्मला पत्नी रामप्रताप कोटार्य ने तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि गांव के ही अमर सिंह, उसके बेटे गोरेलाल, राजेन्द्र सिंह के अलावा सुरिजभान ने जाति सूचक शब्दों का प्रय़ोग करते हुए गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अदालत में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.