चित्रकूट, अक्टूबर 7 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में महबुलिया बिसर्जन के दौरान बुधवार की शाम तीन बच्चे बागेन नदी में डूब गए। पास ही में मौजूद दो लोगों ने देखा तो नदी में डूब रही दो बच्चियों को किसी तरह बचा लिया। लेकिन एक बालक डूब गया। ग्रामीण नदी में डूबे बालक की तलाश कर रहे है। ओरा गांव के करीब आधा दर्जन बच्चे बुधवार की शाम करीब पांच बजे महबुलिया बिसर्जन करने बागेन नदी के नाव घाट गए थे। बिसर्जन के दौरान अनिल मिश्रा का इकलौते नौ वर्षीय बेटे शिवम के अलावा 10 वर्षीया प्राची व आठ वर्षीय बेटू अचानक गहराई में चले जाने से डूबने लगे। यह भी पढ़ें- महबुलिया विसर्जन के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो को बचाया- एक लापता अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो वहीं पास ही में मौजूद गांव के लेखपाल वर्मा व ननकौना दौड़कर पहुंचे। दोनो नदी में कू...