Chitrakoot News: मवेशियों से भरा ट्रक एसडीएम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
चित्रकूट, सितम्बर 25 -- Chitrakoot News: राजापुर। एसडीएम पूजा गुप्ता ने करीब 9:30 बजे भ्रमण के दौरान यमुना पुल के पास मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा। ट्रक में छोटे-बड़े महिष वंशीय 36 मवेशी लदे हुए थे। एसडीएम ने पुलिस को मौके पर बुलाया और सुपुर्द कर दिया। बताया कि ट्रक मवेशियों को सतना से लेकर फतेहपुर जा रहा था। मवेशियों से संबंधित कोई अभिलेख चालक के पास नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक नरेश प्रजापति ने बताया कि इस मामले में चिंटू वर्मा निवासी सतना व ट्रक मालिक निहाल निवासी सतना के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.