Chitrakoot News: मनु-सतरुपा की तपस्या और राम-रावण जन्म की लीला का मंचन
चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- Chitrakoot News: राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि में तुलसीकृत रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला का शुभारंभ पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर किया। पंडित गंगा प्रसाद पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से आरती कराई। इसके बाद मंच पर मनु-सतरूपा की तपस्या तथा राम-रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला परिसर श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कमेटी के अध्यक्ष नगर पंचायत चेयरमैन संजीव मिश्रा ने पूर्व सांसद का का अंगवस्त्र व रामचरितमानस भेंटकर सम्मानित किया। संरक्षक विकास मिश्रा ने भी अंगवस्त्र भेंट किया। पूर्व सांसद ने कहा कि राजापुर गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली होने के कारण देश-दुनिया में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान रखता है। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.