Chitrakoot News: मछली न देने पर गला दबाया, की मारपीट
चित्रकूट, सितम्बर 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के सेसा सुबकरा निवासी द्वारिका प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम करीब सात बजे वह यमुना किनारे गया था। वहीं पर गांव का ही राजा उससे जबरन मछली लेने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ गला दबाकर मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर घर आया। थाने में शिकायत करने के बाद उसे जान से मारने की नियत से हमलावर राजा खोज रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.