Chitrakoot News: मंदाकिनी में नहाते समय बुजुर्ग चरवाहे की डूबने से मौत
चित्रकूट, अगस्त 10 -- Chitrakoot News: राजापुर। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेहदू निवासी 60 वर्षीय ननका पासी की सोमवार को शाम करीब चार बजे मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। मृतक के बेटे नरेन्द्र ने पुलिस को लिखित तौर पर सूचना दी है। बताया कि उसके पिता सोमवार को भैसें चराने खेतों की तरफ गए थे। वहीं पर मंदाकिनी नदी में नहाने लगे। तभी अचानक वह गहरे पानी में चले गए। जिससे डूब गए। प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे ने बताया कि बुजुर्ग की नदी में नहाते समय डूबने की सूचना परिजनों ने दी है। शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.