Chitrakoot News: मंदाकिनी पुल पर गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा
चित्रकूट, अगस्त 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित मंदाकिनी पुल पर जोरदार बारिश के दौरान ई-रिक्शा पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर फंसने के बाद पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला। बताते हैं कि मुख्यालय कर्वी के गांधीगंज निवासी अनुरुद्ध पांडेय के परिजन चित्रकूट घूमने गए थे। लौटते समय जोरदार बारिश के दौरान मंदाकिनी पुल के पास गहरा गड्ढा नजर नहीं आया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। जिसमें ई-रिक्शा फंसने के बाद पलट गया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर यातायात प्रभारी हरिराम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर ई-रिक्शा को सीधा किया और उसमें फंसे मुसाफिरों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.