चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में मिशन शक्ति अभियान के तहत रामघाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पतित पावनी मंदाकिनी नदी की सफाई के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने खुद झाडू लेकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही नदी में प्रवाहित फूलों व पूजन सामग्री को बाहर निकाला।प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक डा कंचन की अगुवाई में अधिशासी अधिकारी राजकिशोर प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार, शुभम तिवारी तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलकांत शुक्ला आदि ने अभियान में सहभागिता की। रामघाट में श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मां मंदाकिनी के साथ ही रामघाट को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। बताया गया कि रामघाट में तेल, साबुन एवं शैंपू का प्र...