Chitrakoot News: मंदाकिनी की बाढ़ में इंटेकबेल डूबा, लड़खड़ाई जलापूर्ति
चित्रकूट, अगस्त 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवादाता। मंदाकिनी की बाढ़ में जलसंस्थान का इंटेकबेल डूब गया। जिसके चलते शहर में जलापूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई। जलापूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग हैंडपंपों से पानी ढ़ोते नजर आए। मुख्यालय में तैनात विभागीय अवर अभियंता लोगों को जलपूर्ति प्रभावित होने के संबंध में जानकारी देने से कतराते रहे। उनका गैरजिम्मेदाराना रवैया रहा और वह सीधे अधिशाषी अभियंता से पूंछने की बात कहते रहे। मुख्यालय कर्वी में धुस मैदान के समीप मंदाकिनी में जलसंस्थान का इंटेकबेल स्थापित है। जिसके जरिए जल संस्थान शहर में जलापूर्ति करता है। मंदाकिनी में आई बाढ़ के दौरान इंटेकबेल डूब गया। जिसकी वजह से जल संस्थान पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं ले पाया। फलस्वरुप शहर की जलापूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई। महकमे की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.