चित्रकूट, अक्टूबर 21 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में कस्बे के समीप ही पेट्रोल पंप के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त घायल हो गया। दोनो लोग दशहरे के त्योहार में पान लेने आए थे। वापस गांव लौटते समय हादसा हो गया। नोनार निवासी तेज नारायण का 30 वर्षीय बेटा पुष्पराज पटेल गांव के ही अपने दोस्त 28 वर्षीय मोहित पटेल के साथ बाइक से दशहरे के त्योहार में पान लेने मंगलवार को पहाड़ी कस्बा आया था। शाम को दोनो पान समेत अन्य सामान बाजार से लेने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। राजापुर मुख्य मार्ग में कस्बे से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने भैंस आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। बाइक सवार दोनो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की स...