चित्रकूट, अक्टूबर 24 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। थाना समाधान दिवस में एसपी अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निस्तारण करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कई मामलों में टीमों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश भी दिए।एसपी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन किया। निस्तारण आख्या देखकर संबंधित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उनके निस्तारण की जानकारी संबंधित समस्याग्रस्त व्यक्ति को अवश्य दी जाए। समस्याओं का निस्तारण निर्धारित अवधि के भीतर होना जरुरी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महराजगंज तराई थाने में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें ...