Chitrakoot News: भाजपा के जिला महामंत्री से गालीगलौज पर मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, जुलाई 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार निवासी भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती देर शाम करीब नौ बजे वह अपने वाहन से राजापुर की तरफ से आ रहा था। लोढ़वारा हनुमान मंदिर के पहले से दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए गालीगलौज की। उसे रोकने का प्रयास किया। आगे नहर के पास ट्रैफिक अधिक होने से उसने गाड़ी रोकी। तभी बाइक सवारों ने आकर गालीगलौज करते हुए उसे उतारने का प्रयास किया। यहां से निकलने के बाद उसने अपना वाहन घर के पास रोका और बाइक सवारों को देखने के लिए उतरा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज लेकिन बाइक सवार तेजी से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.