Chitrakoot News: भाकियू की जिला इकाई भंग, तीरथ को मिली जिम्मेदारी
चित्रकूट, सितम्बर 1 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूटधाम मंडल में मंडल के साथ ही जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। जिले में भाकियू की कमान तीरथ प्रसाद को सौंपी गई है। जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिले में नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र बैजनाथ अवस्थी ने मंडल के साथ ही जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। इसके साथ ही नए सिरे से संगठन की बागड़ोर सौंपने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने उड़की अगरहुंडा निवासी तीरथ प्रसाद को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल को चित्रकूटधाम मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दोनो पदाधिकारियों को संगठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.