चित्रकूट, अक्टूबर 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पतित पावनी मंदाकिनी नदी के राघव प्रयाग घाट पर संस्कृति विभाग मप्र, श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की ओर से आयोजित सात दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। इस अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के दौरान कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। लीला मंचन के दौरान भव्यता, दिव्यता, आध्यात्मिक चेतना व सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ रामलीला उत्सव का समापन उज्जैन के विशाला सांस्...