Chitrakoot News: भतीजे की हत्या के प्रयास में नामजद दो चाचा गिरफ्तार
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सरधुवा थाना पुलिस ने भतीजे को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में नामजद दो चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो हमलावर फरार चल रहे है। देवारी निवासी राजेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि छह अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे वह खेत की रखवाली करने गया था। वहीं पर भूमि विवाद को लेकर चाचा चन्द्रभान, सूरजभान, चचेरा भाई भालेन्द्र उर्फ चिल्हू व विनोद सिंह निवासी खोपा ने गाली गलौज किया। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ की कोहनी में लगी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें चन्द्रभान सिंह व सूरजभान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.