Chitrakoot News: बेड़ीपुलिया से रामघाट तक बनेगा सुविधायुक्त फुटपाथ
चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में बेड़ीपुलिया से रामघाट तक आधुनिक सुविधायुक्त फुटपाथ का जल्द निर्माण होगा। इसके लिए शासन स्तर से 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। फुटपाथ बनने के बाद धर्मनगरी आने-जाने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने फुटपाथ की आकर्षक डिजाइन तैयार कराई है। जिसके अनुरुप निर्माण कराया जाना है। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे स्थित बेड़ीपुलिया तिराहा से धर्मनगरी चित्रकूट के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मार्ग का कई साल पहले चौड़ीकरण कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक फुटपाथ नहीं बना है। डीएम पुलकित गर्ग ने बेड़ीपुलिया से रामघाट तक आधुनिक एवं सुविधायुक्त फुटपाथ बनाने के लिए पर्यटन विकास की कार्ययोजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.