चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के चरदहा निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप को मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। कुछ लोगों ने एंबुलेंस को कॉल कर दी। कुछ देर में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने एंबुलेंस के जरिए उनको जिला अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद होश आने पर बुजुर्ग ने अपने गांव की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...