चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में शुक्रवार को मतदान होगा। जिले में मतदान के लिए छह केन्द्रों पर 13 बूथ बनाए गए है। जिनमें 11391 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट से गुरुवार को पोलिंग पार्टियां पुलिस टीम के साथ रवाना हुई। बूथ में पहुंचकर कार्मिकों ने मतदान की तैयारियां की। जिला निर्वाचन की ओर से मतदान दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए है। जिले में मतदान के लिए मुख्यालय कर्वी में ब्लाक सभागार के अलावा सीआईसी में मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर व रामनगर में भी मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पुलकित गर्ग ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले सभी नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। यह भी पढ़...