चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा का शुभारंभ डायट प्राचार्य बीके शर्मा व प्रधानाचार्य नन्हेलाल व जिला स्काउट सचिव सुरेश सिंह ने किया। अतिथियों को सभी टीमों ने सलामी दी। पिछले साल के चैंपियन छात्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर अनिल कुमार ने मशाल को लेकर मैदान में दौड़ लगाई। प्राथमिक स्तर बालक दौड़ को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक में बुधराज कसहाई प्रथम, प्रांशु बंदरी द्वितीय, राहुल हिनौता माफी तृतीय, बालिका में अलका गड़रिया पुरवा प्रथम, कोमल सकरौली द्वितीय, अनुष्का सेमरडांड तृतीय, 100 मीटर बालिका में अंशिका सेमरडांड प्रथम, अलका गड़रिया पुरवा द्वितीय, कोमल सकरौली तृतीय रही। जूनियर स्तर 100 मीटर बालिका वर्ग ...