Chitrakoot News: बिना ले-आउट चल रही प्लाटिंग के प्रशासन ने पिलर तोड़वाए
चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई स्थित बरम बाबा के पास बिना ले-आउट के चल रही प्लाटिंग पर चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसा है। यहां पर मनोज व विजय शंकर त्रिपाठी बिना ले-आउट स्वीकृत कराए करीब 10 बीघे में अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य कर रहे थे। प्राधिकरण ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी की थी। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फलस्वरुप प्राधिकरण ने जेसीबी के जरिए प्लाटिंग स्थल पर बने पिलर तोड़वा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.