Chitrakoot News: बिजली कटौती के विरोध में विधायक ने घेरा एक्सईएन कार्यालय
चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। धान की रोपाई के दौरान बिजली संकट ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। मनमानी हो रही अघोषित बिजली कटौती के चलते किसानों के निजी नलकूप नहीं चल पा रहे है। पंप कैनाल का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे है। इसी समस्या को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने किसानों के साथ एक्सईएन ग्रामीण राजापुर के कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम को विधायक ने ज्ञापन सौंपा। बिजली संकट से परेशान किसानों ने अपनी पीड़ा सदर विधायक अनिल प्रधान को बताई थी। शुक्रवार को विधायक करीब आधा सैकड़ा किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार पर करीब दो घंटे तक धरना दिया। किसानों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.