चित्रकूट, अगस्त 22 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौहानीकलां में शनिवार को सुबह बाल्मीकि नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से युवती गहरे पानी में जाकर डूब गई। पास में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं बचा पाए। करीब एक घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना का विवरण गौहानीकलां निवासी प्रमोद की 25 वर्षीया पत्नी नानबिट्टी शनिवार केा सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ गांव के समीप बह रही वाल्मीकि नदी में नहाने गई थी। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। पास में मौजूद महिलाओं ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण वह बहकर काफी दूर निकल गई। महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे...