Chitrakoot News: बाल्मीकि नदी में उतराता मिला अज्ञात छह वर्षीय बच्चे का शव
चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: राजापुर। थाना क्षेत्र के रम्पुरिया अब्बल के मजरा तेराखुर्द गांव के पास बाल्मीकि नदी में मंगलवार को अपरान्ह करीब तीन बजे अज्ञात बच्चे का शव उतराता नजर आया। बच्चे की उम्र करीब छह वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक नरेश प्रजापति ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव पत्थर से बंधा हुआ था। कई दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई कि शायद किसी ने शव का जलप्रवाह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.