चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: मऊ। कस्बे के एकलव्य नगर मैदाना गेरुहा निवासी रिंकी पत्नी स्वर्गीय सूरजबली का मकान बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया। सूचना पाकर एसडीएम रामऋषि रमन मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को क्षति का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश के कारण गिरा गरीब का आशियाना यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश और शीलन से भरभराकर गिरा कच्चा मकान यह भी पढ़ें- Sambhal News: बारिश में भरभराकर गिरा विधवा का मकान, मलबे में दबा सामान, बेटी घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...