Chitrakoot News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, दंपति समेत छह लोग घायल
चित्रकूट, जुलाई 8 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें घर के भीतर सो रहे दंपति समेत छह बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकान सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। ओरा निवासी अमृतलाल मंगलवार की शाम को खाना खाने के बाद अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। बुधवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे अमृतलाल, उसकी पत्नी प्रेम कुमारी, बेटा 12 वर्षीय प्रवेश, 10 वर्षीय सर्वेश, बेटी छह वर्षीया कविता व चार वर्षीय अनुपम मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंचे। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मलबा हटाकर उसमें दबे पूरे परिवार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.