चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के पिता एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरिनारायण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश महामंत्री रमेशचन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष डा प्रताप नारायण श्रीवास्तव, शंकर यादव, पीएन सिंह आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने कहा कि बाबू हरि नारायण सिंह का पूरा जीवन शिक्षक हितों के लिए समर्पित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...