Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, सात बच्चे घायल
चित्रकूट, अगस्त 13 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। थाना क्षेत्र के साईंपुर के पास स्कूली बच्चों को घर छोंडने जा रहा ई-रिक्शा बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक बच्चे को सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चे ई-रिक्शा से अपने घर जा रहे थे। साईंपुर से पहले पीछे से पहुंचे बाइक सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। ई-रिक्शे में आठ बच्चे सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। गढ़ीघाट के मजरा रैया पुरवा निवासी 10 वर्षीय शिवांश निषाद पुत्र बच्चा के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे प्रयागराज रेफर किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.