चित्रकूट, जुलाई 21 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। कर्वी मुख्य मार्ग स्थित काली घाटी मोड़ पर मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़क में बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक लवकुश के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि कार्तिक उपाध्याय, गंगा प्रसाद सेन व भरत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कार्तिक व भरत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...