Chitrakoot News: बाइकों की भिडंत में युवक की मौत, दो लोग घायल
चित्रकूट, अगस्त 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र के सुचेता कॉलोनी के पास हाईवे में दो बाइको की आमने-सामने भिडंत में युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार चचेरा भाई व दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुचेता कालोनी निवासी 55 वर्षीय जयपाल कोल उर्फ बुलई शनिवार को सुबह अपने खेत की तरफ गया था। वहां से बाइक में सवार होकर चचेरे भाई 45 वर्षीय शिव कुमार के साथ खेत से लौट रहा था। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में बस्ती के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में जयपाल, शिव कुमार के अलावा दूसरी बाइक सवार बरगढ़ निवासी 22 वर्षीय अमर कुमार गंभीर से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहंुची थाना पुलिस ने तीनो घायलों को आनन-फानन एंबुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.