Chitrakoot News: बरदहा की बाढ़ में बहा जारोमाफी का रपटा, डीएम-एसपी पहुंचे
चित्रकूट, सितम्बर 2 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। पाठा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बरदहा नदी उफान पर है। बरदहा के तेज बहाव में अब तक कई रपटे और सड़कें बह गई है। जारोमाफी गांव का रपटा सड़क समेत बह गया है। क्षेत्रीय विधायक ने डीएम-एसपी के साथ पाठा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर जायजा लिया। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित हर संभव मदद का भरोसा दिया। बरदहा नदी पिछले करीब दो सप्ताह से उफान पर है। मऊ गुर्दरी के पास रपटा के ऊपर से तेज बहाव के साथ नदी बह रही है। जिसकी वजह से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों व मजरों का आवागमन बंद है। इधर जारोमाफी में बना रपटा सड़क समेत नदी के बहाव में बह गया है। लोगों का आवागमन बंद है। रपटा करीब छह से आठ फीट चौड़ाई तक किनारे से कट गया है। ग्राम प्रधान विपिन मिश्रा गांव में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.