Chitrakoot News: बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका
चित्रकूट, सितम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया गया। स्कूल-कालेजों में डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा में पुष्पार्चन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को तोहफे दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 62 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाशचंद द्विवेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरौ प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सीडीओ डीपी पाल, बीएसए रंजना शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने 62 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.