Chitrakoot News: बच्चों का दाखिला कराकर नियमित स्कूल भेजें अभिभावक
चित्रकूट, जुलाई 9 -- Chitrakoot News: मऊ। ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलैस चिकित्सा एवं डीबीटी वितरण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। अभिभावकों से बच्चो का दाखिला कराकर स्कूल भेजने पर जोर दिया गया। एसडीएम रामऋषि रमन की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने शिक्षक अखिलेश मिश्र, दानिश मियां रिजवी, विष्णुप्रिया पांडेय को मुख्यमंत्री कैशलेस बीमा योजना का कार्ड प्रदान किया। कहा कि इस योजना से शिक्षक और उनके परिवार का पांच लाख रुपये तक का सामूहिक वार्षिक कैशलेश इलाज किया जाएगा। इसके बाद स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- कैशलेश चिकित्सा योजना का आयोजन यह जागरुकता अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.