Chitrakoot News: बकरी चोरी कर भाग रहे चार शातिरों को ग्रामीणों ने दबोचा
चित्रकूट, अगस्त 10 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के पूरब पताई में बकरी चोरी कर भाग रहे चार शातिरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। सभी को घेरकर पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए शातिरों में लवलेश कोल, रमेश आदिवासी, राहुल कोल व दिनेश उर्फ लाला कोल निवासी सेमरा थाना बरगढ शामिल है। पूरब पताई निवासी देवनाथ ने थाने में सूचना दी कि उसकी चार बकरियां लेकर यह चारो चोर भाग रहे थे। शोर मचाकर उसने अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मवेशी चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.