Chitrakoot News: फाइनेंस कंपनी ने छीनी बाइक, पुलिस पर लगाया आरोप
चित्रकूट, सितम्बर 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम निवासी ब्रजकिशोर ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जुलाई माह में उसने बाइक खरीदी थी। जिसका फाइनेंस कराया था। वह बैंक में किश्त भी अदा करता चला आ रहा है। आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस की मिलीभगत कर उसकी बाइक छीन ली। जबकि फाइनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर हेमंत कुमार का कहना है कि किश्त जमा न होने पर बाइक वापस ली गई है। जिसकी रसीद व वीडियो उनके पास उपलब्ध है। प्रभारी निरीक्षक कर्वी अभयराज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई है। जिसमें किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने नहीं आई। ब्रजकिशोर ने खुद को बचाने के लिए अफवाह फैलाई थी। उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.