चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरिया गांव की रहने वाली महिला की ओर से लगाए गए लूट और मारपीट के आरोप फर्जी मिलने पर अदालत ने अर्जी खारिज कर दी। महिला ने बीते 27 सितंबर को कौशांबी से आए पांच लोगों पर 50 हजार रुपये नकद व जेवर लूटने का आरोप लगाया था। उसने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि फोन पर मामूली कहासुनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...