Chitrakoot News: प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका के चाचा-चाची को मारी गोली, चाची की मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने रविवार देर शाम प्रेमिका के चाचा-चाची को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से चाची की मौत हो गई, जबकि घायल चाचा को प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसी बात से नाराज प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया।इलाके के रहने वाले श्यामधर का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों ने थाने में प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद श्यामधर बौखला गया। रविवार देर शाम 8:30 बजे श्यामधर तमंचा लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां उसकी चाची और चाचा के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से 40 वर्षीय चाचा और 35 वर्षीया चाची लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.