Chitrakoot News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ परिजनों ने कराई शादी
चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रगौली गांव में प्रेम प्रसंग की कहानी दांपत्य सूत्र में बदल गई। प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी युवक को परिजनों ने दबोच लिया। इसके बाद प्रेमी के परिजनों को बुलाकर शिव मंदिर में दोनो की शादी करा दी। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनो ने एक-दूसरे को वरमाल पहनाई। प्रेमी-प्रेमिका की शिव मंदिर में हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान समाचार पत्र ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में प्रेमिका रगौली व प्रेमी सुहेल बराछी के रहने वाल बताए जा रहे है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रेमिका की बुआ की शादी प्रेमी के गांव में कई साल पहले हुई थी। जिसकी वजह से प्रेमी युवक का रगौली में आना जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.