Chitrakoot News: प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फांसी लगा की खुदकुशी
चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव के मजरा लोहसरिया पुरवा में प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फांसी लगा जान दे दी। प्रधानाध्यापक का शव स्कूल के पीछे पेड़ की डाल पर फंदे में लटका मिला। खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस लोहसरिया पुरवा निवासी दशरथ वर्मा के मुताबिक उसके पिता ने गांव में श्री सीताराम अनुसूचित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोला था। जिसका संचालन मौजूदा समय पर उसका छोटा भाई 42 वर्षीय तेजबहादुर वर्मा प्रधानाध्यापक के तौर पर कर रहा था। तेज बहादुर खुद रोजाना सुबह स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई भी करता था। स्कूल उनके घर से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर है। गुरुवार को सुबह तेज बहादुर ने घर में बच्चों को जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.