Chitrakoot News: प्रभावितों को राहत देने में जुटा प्रशासन, कई संगठन आगे आए
चित्रकूट, सितम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में प्रशासन रात दिन जुटा है। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जायजा ले रहे है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र के अरछा बरेठी, केवटन पुरवा व कुशवाहा पुरवा में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद के साथ प्रभावितों को 240 राहत किट के साथ करीब 250 लंच पैकेट बांटे। इलाके में बाढ़ की स्थिति भी देखी। डीएम ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। क्षति का आंकलन भी कराया जा रहा है। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में एसडीएम अजय यादव की अगुवाई में प्रभावितों को राहत किट का वितरण किया गया। इधर गौरांश गोयल, राजेश्वरी अग्रवाल, प्रभु अग्रवाल, दिव्यांश वर्मा, हरि अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.