Chitrakoot News: प्रधानपति पर राशन वितरण रजिस्टर फाड़ने व मारपीट करने का आरोप
चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भगनपुर निवासी देवराज उचित दर विक्रेता है। उनकी बहू गुड़िया देवी पत्नी राजेश ने एसपी को शिकायती पत्र देकर प्रधानपति पर राशन वितरण रजिस्टर फाड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके और पति कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित कर रहे थे। तभी ठर्री गांव के रहने वाले प्रधानपति ने आकर कार्डधारकों को बरगलाने के लिए हंगामा किया। ससुर के मना करने पर वितरण रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। खाद्यान्न वितरण करने से रोककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। ससुर और पति को गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। पति के गले में गमछे से फंदा कसने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर वह पहुंची और विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस चौकी खोही में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.