चित्रकूट, अगस्त 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा खुर्द गांव स्थित पीएचसी के पास बुधवार को बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से दो गोवंश मर गए। समाजसेवी मुकेश पटेल ने आरोप लगाया कि विद्युत पोल में करंट उतरना उपकेन्द्र कैलहा में तैनात विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही है। यह घटना बेहद गंभीर है। ऐसे में किसी व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने डीएम-एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...