Chitrakoot News: पैर फिसलने से चेकडैम में गिरे दो किशोरों की डूबने से मौत
चित्रकूट, अगस्त 20 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के माराचंद्रा गांव के मजरा गदाखान में गुरुवार की दोपहर बड़ार नाला के चेकडैम में दो किशोर पैर फिसलने से गिर गए। बारिश की वजह से नाला उफान में होने से दोनो गहरे पानी में डूब गए। काफी देर बाद तलाश में निकले परिजनों को जानकारी हुई तो चेकडैम के पास खोजबीन शुरु की गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला। एक किशोर करीब डेढ़ किमी दूर मिला। अस्पताल ले जाने पर दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। गदाखान निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय बेटा शिवम उर्फ आयुष व सुरेश सिंह का 13 वर्षीय बेटा आयुष गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव से कुछ दूरी पर बह रहे बड़ार नाले में बने चेकडैम के पास गए थे। दोनो लोग उफान में चल रहे नाले की बाढ़ देखने पहुंचे थे। अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.