Chitrakoot News: पैर के इलाज से परेशान युवक ने फांसी लगा जान दी
चित्रकूट, सितम्बर 10 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के बियावल गांव के मजरा काशीनाथ का पुरवा निवासी 30 वर्षीय आशाराम गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी सीता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पति के पैर का करीब डेढ़ साल से इलाज चल रहा था। इसी इलाज को लेकर पति काफी परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.