चित्रकूट, सितम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित प्रयागराज रोड में मानिकपुर बस स्टैंड के पास गुरुवार की शाम रेलवे लाइन की तरफ सूनसान इलाके में पेड़ की डाल पर अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक अभयराज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा लिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...